expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Total Pageviews

Tuesday, 4 June 2013

India Vs Australia Warm Up Match 2013

Australia Vs India warm-up match Live Score card : CT 2013Champions Trophy 2013


आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले अभ्यास मैच में धमाकेदार अंदाज में श्रीलंका को पांच विकेट से हराने वाली भारतीय टीम मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा अभ्यास मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया दूसरे और अंतिम अभ्यास मैच में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने उतरेगी। विराट कोहली और दिनेश कार्तिक के शानदार शतक की मदद से भारत ने बर्मिघम में श्रीलंका के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में 333 रन के विशाल स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया था लेकिन इस जीत में गेंदबाजों और सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था

कप्तान धौनी गेंदबाजी को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं और इस मैच में भारतीय गेंदबाजों खासतौर पर तेज गेंदबाजों को अपना प्रदर्शन सुधारना होगा। गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में अपनी धार को तेज कर लेना होगा, क्योंकि धौनी ये पहले ही कह चुके हैं कि इस ट्रॉफी में वे मुख्य मुकाबलों में माहौल के अनुसार तेज गेंदबाजों को अधिक मौका देना चाहते हैं।  
यह अभ्यास मुकाबला दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का लाइव स्कोर और कमेंटरी आप जागरण.कॉम पर देख सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment